‘फन्ने खान’ के सेट पर चोटिल हुईं सहायक निर्देशिका

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘फन्ने खान’ की शूटिंग के दौरान फिल्म की एक सहायक निर्देशिका चोटिल हो गईं।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘फन्ने खान’ की शूटिंग के दौरान फिल्म की एक सहायक निर्देशिका चोटिल हो गईं।

यह दुर्घटना रविवार को हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ने सेट पर मौजूद सहायक निर्देशिका को टक्कर मार दी।

फिल्म की निर्माण कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, “कल एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारी फिल्म की एक सहायक निर्देशक मुंबई में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं, जब शूटिंग के दौरान उनसे एक मोटरसाइकल की टक्कर हो गई।”

उन्होंने कहा, “उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग पर लौटेंगी।”

अरोड़ा ने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक घटना के जिम्मेदार मोटरसाइकिल सवार से निपट रही है।

इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं। इसका सह-निर्माण राकेश ओमप्रकाश मेहरा और निर्देशन अतुल मांजेरकर कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493