फरवरी में संन्यास लेंगे मैक्लम (लीड-1)

वेलिंग्टन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अगले साल फरवरी में संन्यास लेंगे।

34 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ हाली ही में टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतने के बाद अपने संन्यास का ऐलान किया है। इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वह अगले साल फरवरी में आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट श्रंखला के बाद संन्यास लेंगे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला उनकी आखिरी टेस्ट श्रंखला होगी जिसमें वह अपने करियर का 101वां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे।

टेस्ट मैचों में मैक्लम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 99 मैचों में 6,273 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 31 अर्धशतक हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 302 है जोकि उन्होंन भारत के खिलाफ फरवरी 2014 में बनाया था। इसके साथ भी उनके नाम तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं।

मैक्लम ने मंगलवार को कहा, “न्यूजीलैंड के लिए खेलने और टीम का कप्तान बनने का अवसर मिलने से मैं काफी खुश हूं, लेकिन सभी अच्छी चीजों का एक अंत होता है और मैं अब तक मिले अनुभव से काफी खुश हूं।”

भारत में अगले साल आठ मार्च से शुरू हो रहे वर्ल्ड टी-20 में खेलने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे।

मैक्लम ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और वह फरवरी, 2014 में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट श्रंखला में तीन शतक बनाने वाले टीम के पहले बल्लेबाज बन गए।

मैक्लम क्रिकेट में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 254 एकदिवसीय मैचों में 30.30 की औसत से 6218 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 166 रन है।

मैक्लम को टी-20 का विशेषज्ञ बल्लेबाज माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के पहले संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 153 रनों का पारी कोई नहीं भूल सकता।

टी-20 में उन्होंने 71 मैचों में 35.66 की औसत से 1572 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 123 रन है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर 2012 में बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493