फरहान अख्तर का 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलगाव

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर का 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी अधुना से अलगाव हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की है।

फरहान और अधुना की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, “हमने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का निर्णय किया है। हमारे बच्चे हमारी प्राथमिकता बने रहेंगे। एक जिम्मेदार माता-पिता की तरह यह हमारी जिम्मेदारी होगी कि हम (अपने संबंधों को लेकर होनेवाली) अवांछित टिप्पणियों और अटकलों से अपने बच्चों को बचाएं।”

बयान के अनुसार, “हम अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए, जो हमारे जीवन में सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।”

फरहान (42) दिग्गज लेखक जावेद अख्तर और उनकी पूर्व पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं, जबकि उनसे छह साल बड़ी अधुना एक सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं।

फरहान और अधुना साल 2000 में विवाह बंधन में बंधे थे। उनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।

जहां फरहान ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से अधुना ने बतौर हेयरस्टाइलिस्ट बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। वह इस समय एक सैलून श्रृंखला ‘बीब्लंट’ चला रही हैं।

अधुना फरहान के साथ अक्सर रेड कार्पेट इवेंट, पार्टियों और कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं। लेकिन उन्हें फरहान की हालिया रिलीज फिल्म ‘वजीर’ के प्रचार कार्यक्रम में साथ नहीं देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493