फरहान अगली फिल्म की तैयारी में जुटे

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता व फिल्मकार फरहान अख्तर ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। इसके विवरण का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, “इस क्षेत्र में अपनी अगली फिल्म चाहता हूं। क्या, कब और किसका अनुसरण करना है।”

वह कथित तौर पर फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर के साथ नवदंपति पर आधारित थ्रिलर फिल्म पर मिलकर काम कर रहे हैं।

संभावना है कि इस फिल्म में दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिका में होंगी।

फरहान वर्तमान में ‘लखनऊ सेंट्रल’ की रिलीज के इंतजार में हैं। उन्हें इससे पहले ‘रॉक ऑन 2’ में देखा गया था। यह वर्ष 2008 की फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493