फरहान का पहला अल्बम जल्द रिलीज होगा

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं गायक और संगीतकार फरहान अख्तर का कहना है कि वह एक इंग्लिश अल्बम पर काम कर रहे हैं।

फरहान ने बताया, “इसे रिलीज होने में कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं। गाने लिखे जा चुके हैं और शुरुआती संगीत कंपोज हो गया है। स्टूडियो में जाना बाकी है। इसके लिए जेम्स सेंगर से बात हो गई है। जेम्स ब्रिटिश प्रोड्यूसर हैं और फ्रांस में रहते हैं वो अभी मेरे साथ काम करने के लिए भारत आए हुए हैं। हम अभी चार गानों पर काम कर रहे हैं, जो मेरे निजी अनुभव पर आधारित है।”

गौरतलब है कि जेम्स सेंगर संगीत की दुनिया में एक बड़े नाम है। वह पिछले 25 सालों से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले महीने एक म्यूजिक एजेंट ने फरहान और जेम्स की मुलाकात कराई थी, जिसके बाद से दोनों में इस फोल्क-रॉक अल्बम के लिए सहमति बनी। शुरुआती स्तर पर काम शुरू हो चुका है।

फरहान कहते हैं, “हम जेम्स के साथ काम कर उत्साहित हैं। वह क्लासिक भी जानते हैं और भविष्य का संगीत भी। हम फॉक-रॉक अल्बम बना रहे हैं। मुझे आज के साथ कल के संगीत की भी झलक अपने अल्बम में दिखाना है। हमें खुशी है कि हमारे साथ जेम्स जैसा नाम को-राइटर और प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493