फरहान, जोया हमारे परिवार की 8वीं लेखक पीढ़ी : जावेद

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले पांच दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड में सक्रिय लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का दावा है कि उनके परिवार के खून में ही लेखन की महान परंपरा रची-बसी हुई है। परिवार में उनके बच्चे फरहान और जोया अख्तर लेखकों की आठवीं पीढ़ी हैं।

जावेद ने यहां देबाशीष इरेंगबम की किताब ‘मी, मिया, मल्टीपल’ के विमोचन मौके पर कहा, “मैं अपने परिवार में सातवीं पीढ़ी का लेखक हूं, जबकि फरहान और जोया लेखकों की आठवीं पीढ़ी हैं। फरहान की बेटी ने भी लिखना शुरू कर दिया है, जिससे वह परिवार में लेखकों की नौवीं पीढ़ी हो गई हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मेरा जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां मेरे माता-पिता दोनों ही लेखक थे। यहां तक कि मेरे अंकल, मेरे परदादा और उनके पिता भी लेखक थे।”

जावेद ने कहा, “मेरा जन्म एक ऐसे माहौल में हुआ, जहां मेरे इर्दगिर्द किताबों और साहित्य पर बात हुआ करती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493