मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘3 स्टोरीज’ की टीम और कलाकार फिल्म 25 अगस्त को रिलीज करने को उत्साहित हैं। यह तीन अलग-अलग कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
नवोदित अर्जन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट और बी4यू के बीच सहयोग से निर्मित है।
सिधवानी ने ट्विटर पर कहा, “एक्सेल मीडिया के तहत पहली फिल्म। शीर्षक ‘3 स्टोरीज’।”
‘3 स्टोरीज’ में शरमन जोशी, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्डा और रेणुका शहाणे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म में रेणुका शहाणे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगी। इससे पहले ऐसे अवतार में उन्हें कभी नहीं देखा गया है। वह 25 अगस्त को फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।
dharmpath.com dharmpath