फरहान ‘रॉक ऑन-2’ के लिए तैयार

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रॉक ऑन’ से अभिनय करियर की शुरुआत कर करने वाले फिल्मकार फरहान अपनी पहली सीक्वल फिल्म के लिए तैयार हैं।

‘रॉक ऑन’ तीन दोस्तों की म्युजिकल कहानी थी, जो जिंदगी को पैशन के साथ जीने का संदेश देती थी। लीक से हटकर इस फिल्म ने न केवल समीक्षकों से प्रशंसा प्राप्त की बल्कि शानदार बिजनेस भी किया।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैसे कि फिल्म के पहले भाग ने पूरे देश को रॉक म्यूजिक और बैंड की नई परिभाषा बताई, वैसे ही ‘रॉक आन-2’ भी अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।

‘रॉक आन-2’ में पहले भाग के लगभग सभी किरदार हैं लेकिन श्रद्धा कपूर इस सीक्वल की नई कलाकार हैं। उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी और इसे शुजात सौदागार ने निर्देशित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493