मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘रॉक ऑन’ की अगली कड़ी में फरहान अख्तर के साथ फिर से नजर आने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि उनके अभिनेता/फिल्मकार के साथ अच्छे ताल्लुकात हैं।
अर्जुन ने यामाहा फेसिनो मिस दिवा 2016 के ग्रैंड फिनाले में कहा, “हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। हम दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। ‘रॉक ऑन’ के रिलीज के आठ साल बाद फिर से वापसी करके अच्छा लग रहा है।”
उन्होंने कहा, “जब हमने शूटिंग शुरू की बहुत सी पुरानी यादें ताजा हो गईं। सीक्वल में फिर से साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा।”
इस बीच, फरहान ने शुक्रवार को ‘रॉक ऑन 2’ का पहला पोस्टर जारी किया।
dharmpath.com dharmpath