फराह अब्राहम होटल कर्मचारियों संग लड़ाई के बाद गिरफ्तार

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन शख्सियत फराह अब्राहम को एक होटल में कर्मचारियों के साथ कथित विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, “13 जून, 2018 को दोपहर लगभग 1.19 बजे बेवर्ली हिल्स पुलिस अधिकारियों ने बेवर्ली हिल्स होटल में हुए विवाद की खबर मिली, जिसके बाद अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे और शिकायतकर्ता से संपर्क किया।”

उन्होंने कहा, “एक पुरुष वयस्क होटल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने होटल के मेहमानों के साथ लड़ाई के बाद उन्हें बाहर जाने को कहा गया।”

प्रवक्ता ने कहा, “सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अब्राहम ने उसे अपनी कोहनी से उसके चेहरे पर मारा, कान पकड़े और उसे धक्का दिया, क्योंकि उसने रोकने की कोशिश की थी। अधिकारियों अब्राहम नशे में दिखीं।”

प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़ित को मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया।

फराह अब्राहम को बेवर्ली हिल्स जेल में बंद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493