फराह खान की आगामी फिल्म में कोई स्टार नहीं !

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित कलाकारों को लेकर फिल्म बनाने के लिए मशहूर नृत्य निर्देशक और निर्देशक फराह खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म लड़कियों पर केंद्रित होगी और उसमें कोई मशहूर स्टार नहीं होगा।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित कलाकारों को लेकर फिल्म बनाने के लिए मशहूर नृत्य निर्देशक और निर्देशक फराह खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म लड़कियों पर केंद्रित होगी और उसमें कोई मशहूर स्टार नहीं होगा।

फराह ने आईएएनएस को बताया, “मैने एक पटकथा लिखी है और इस बार यह छोटी है और इसमें कोई स्टार शामिल नहीं है। यह दो लड़कियों पर आधारित है। मैने इसमें किसी बड़े स्टार को शामिल नहीं किया है।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए किसी 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म को बनाना आसान था, लेकिन 20 करोड़ के बजट वाली फिल्म में समय लग रहा है क्योंकि इसमें कोई स्टार शामिल नहीं है।”

फराह ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी बड़े बजट और बड़े स्टार्स वाली फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी इस फिल्म में नवोदित कलाकार होंगे, उन्होंने कहा, “नहीं, यह नवोदित कलाकारों को लेकर नहीं बन रही, तब मुझे 20 करोड़ भी नहीं मिलेंगे। यह लड़कियों पर केंद्रित फिल्म है।”

फराह का कहना है कि बड़े स्टार्स को लेकर फिल्म बनाना आसान है। ऐसी फिल्म के विषय पर आपको कम काम करना पड़ता है क्योंकि फिल्म में बड़ा स्टार होता है।

उन्होंने कहा, “स्टार्स फिल्म को आसानी से सफल बना देते हैं। अन्यथा सभी आपकी पटकथा पर 100 सवाल खड़े कर देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493