फराह खान : माइकल से प्रभावित होकर डांस को बनाया करियर (जन्मदिन विशेष)

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। फराह खान भारतीय सिनेमा में निर्देशक, निर्माता, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘शीरीं-फरहाद की निकल पड़ी’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

फराह खान का जन्म 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। इनकी मां का नाम मेनका है, जो स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। फराह के भाई साजिद खान मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म निर्देशक भी हैं।

फराह ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से नागरिक शास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने माइकल जैक्शन से प्रभावित होकर डांस को अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाया। फराह ने खुद से ही डांस करना सीखा और एक डांस ग्रुप भी तैयार किया।

वर्ष 2004 में इन्होंने शिरीष कुंदर से शादी कर ली, जिनसे फरहा को तीन बच्चे हुए। शिरीष ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ में बतौर एडिटर और फिल्म ‘जोकर’ में निर्देशक के तौर पर काम किया।

फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ को कोरियोग्रााफर सरोज खान ने छोड़ दिया था, तब फराह खान ने यह जगह ली और कोरियोग्राफी में अपने करियर की शुरुआत की। इन्होंने कई गानों को कोरियोग्रााफ किया है। फरहा ने फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म ‘शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी’ से किया। इस फिल्म में इनके हीरो बोमन ईरानी थे।

फराह खान को 2004 में ‘बॉम्बे ड्रीम्स’, ‘मानसून वेडिंग’ और ‘वैनिटी फेयर’ में उनके काम को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के तौर पर टोनी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया। फराह को फिल्मफेयर अवार्ड में पांच बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493