मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके नाम के फर्जी खाते को फॉलो न करें।
ट्विटर पर एसआरबच्चनसी नाम के फर्जी खाते से कोई उपभोक्ता पोस्ट डाल रहा है।
अमिताभ ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एसआरबच्चन से ट्वीट किया, “चेतावनी : एसआरबच्चनसी में सी जुड़ा है.. यह फर्जी खाता है, मेरा नहीं है..इससे संपर्क करने से बचें।”
अमिताभ के ट्विटर पर करीब 1.5 करोड़ फॉलोवर्स हैं। वह अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या और घटनाक्रमों से अपने प्रशंसकों को अवगत कराते रहते हैं।
अमिताभ जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘वजीर’ में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath