फर्मिनो को नेमार के बगैर भी ब्राजील की जीत का भरोसा

ला सेरेना (चिली), 24 जून (आईएएनएस)। नेमार पर लगे चार मैचों के प्रतिबंध के बावजूद ब्राजील फुटबाल टीम के स्ट्राइकर रोबटरे फर्मिनो ने कहा है कि उनकी टीम कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में अब धीरे-धीरे अपने पुराने लय में लौट रही है।

ब्राजीलियाई कप्तान नेमार को कोलंबिया के खिलाफ एक ग्रुप मैच के बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से उलझने और मैच अधिकारियों को अपशब्द कहने के आरोप में चार मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। ब्राजील को उस मैच में 0-1 से हारा का सामना करना पड़ा।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम पर बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार फर्मिनो ने कहा, “हम निश्चित रूप से उनके निलंबन और टूर्नामेंट से बाहर होने से निराश हैं, लेकिन ब्राजीलियाई टीम अब पहले से बेहतर नजर आ रही है। हम कोपा अमेरिका कप जीत सकते हैं।”

फर्मिनो के अनुसार, “नॉकआउट मुकाबले आसान नहीं होंगे। सभी दक्षिण अमेरिकी टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं, लेकिन हमारी टीम भी और ज्यादा मजबूत हुई है।”

ब्राजील ने नेमार की गैरमौजूदगी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में वेनेजुएला को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच के लिए ब्राजीलियाई टीम में नेमार की जगह रोबिन्हो को शामिल किया गया।

ब्राजील क्वार्टर फाइनल में शनिवार को पराग्वे का सामना करेगा। यहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अर्जेटीना या कोलंबिया से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493