फर्स्टसोर्स का शुद्ध लाभ 21.4 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) कंपनी फर्स्टसोर्स ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 21.4 फीसदी बढ़कर 234.318 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 192.962 करोड़ था।

कंपनी की समेकित आय हालांकि 2.3 फीसदी घटकर 3,034.652 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,105.876 करोड़ रुपये थी।

2014-15 में कंपनी ने 4.5 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया। कंपनी पर अभी 8.5 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

कंपनी की आय में अमेरिका ने 53.8 फीसदी, ब्रिटेन ने 35.9 फीसदी और घरेलू बाजार ने 7.9 फीसदी योगदान किया।

कंपनी के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने परिणाम जारी करते हुए संवाददाताओं से कहा, “कंपनी का मुख्य ध्यान हमेशा शुद्ध लाभ पर रहा है और इस साल भी ध्यान इसी पर रहा है।”

2014-15 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या 8.6 फीसदी घटाकर 25,285 कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493