‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’ के लिए विवादास्पद कास्टिंग से जोली का इनकार

लॉस एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली एक पत्रिका की कवर स्टोरी को खारिज कर दिया है, जिसमें उनकी फिल्म फर्स्ट दे किल्ड माय फादर की विवादास्पद कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में विवरण शामिल है। उन्होंने कहा कि वह इस गलत रपट से नाराज हैं।

वेनिटी फेयर पत्रिका की कवर स्टोरी के मुताबिक, जोली और उनके कास्टिंग सहयोगियों ने एक मेज पर नकदी रखी और उनकी कंबोडियाई फिल्म के लिए ऑडिशन दे रहे बच्चों को उसे लेने के लिए कहा। खबर में कहा गया है कि निर्देशक ने फिर बच्चों को पकड़ लिया और उन्हें यह बताने को मजबूर किया कि उन्होंने नकदी क्यों ली?

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, जोली ने अब कहा है कि पत्रिका ने ऑडिशन प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म में एक वास्तविक दृश्य के अतिरिक्त हिस्से के लिए किया गया एक अभ्यास था।

उन्होंने कहा, “यह कहना कि ऑडिशन के दौरान एक बच्चे से असल में धन लिया गया.. झूठा और परेशान करने वाला है। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं खुद बर्दाश्त नहीं करती।”

फिल्म ‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’ लौंग उंग की 2000 में आई किताब पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493