‘फाइव’ मेरे लिए एक अलग फिल्म : उमंग कुमार

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार उमंग कुमार का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म उनके लिए पूरी तरह एक अलग अनुभव है।

उमंग अब बॉयोपिक से अलग एक थ्रिलर फिल्म ‘फाइव’ बना रहे हैं।

‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ के बाद अब उमंग को ‘फाइव’ का निर्देशन करते देखा जाएगा, जो 2018 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।

फिल्म की शूटिंग 70 दिनों के भीतर की जाएगी और इसे लंदन और ब्रिटेन के अन्य स्थानों पर शूट किया जाएगा।

उमंग ने अपने एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह एक अलग फिल्म है। मैं काफी साल से इस पर काम कर रहा था और अब मैं खुश हूं कि इसकी शूटिंग शुरू करने का समय आ गया है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार को इस फिल्म में ‘फाइव’ में पांच किरदारों में देखा जाएगा।

इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और संदीप सिंह हैं। उन्होंने उनकी पिछली फिल्म ‘सरबजीत’ का निर्माण भी किया था।

एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा, “उमंग की फिल्म ‘फाइव’ की पटकथा, संगीत काफी रोमांचक है।”

इस फिल्म का संगीत निर्माण मिथुन, जीत गांगुली और अमाल मलिक करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493