फाडेक ने शराब के नशे में मेडल गुम किया, पुलिस ने खोजा

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की हैमर थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पोलैंड के एथलीट पावेल फाडेक ने शराब के नशे में अपना पदक गुम कर दिया था लेकिन बीजिंग पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला।

फाडेक, जिन्होंने 80.88 मीटर दूरी के साथ रविवार को स्वर्ण हासिल किया था, सम्मान भोज में अत्यधिक शराब पीन के बाद होटल लौटते वक्त अपना पदक कहीं गुम कर बैठे।

होटल लौटने के बाद जब फाडेक को उनका मेडल नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक टैक्सी चालक के पास से वह पदक बरामद किया।

टैक्सी चालक ने ही बताया कि फाडेक ने काफी शराब पी रखी थी और वह समारोह स्थल से होटल तक का बिल पदक के रूप में चुकाना चाहते थे।

1989 में जन्मे फाडेक ने दो साल पहले मास्को में भी स्वर्ण जीता था। वह इस खिताब की रक्षा करने वाले सबसे युवा एथलीट हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493