फातुल्लाह टेस्ट : बारिश रुकी, 12.15 बजे शुरू होगा खेल (लीड-1)

फातुल्लाह (बांग्लादेश), 14 जून (आईएएनएस)। दो घंटे के विलंब के बाद आखिरकार एंपायरों ने खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पांचवे दिन रविवार का खेल भारतीय समयानुसार अपराह्न् 12.15 बजे शुरू करने की घोषणा की।

फातुल्लाह में रातभर और सुबह हुई बारिश के कारण खेल के लायक स्थिति नहीं रह गई थी, लेकिन भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न् 11.30 बजे बारिश थमने के बाद एंपायरों ने मैदान का मुआयना किया। इस बीच मैदानकर्मी आउटफील्ड को खेल के लायक बनाने में जुटे रहे। स्थिति अनुकूल होने के बाद एंपायरों ने अंतत: 12.15 बजे खेल शुरू करने की घोषणा की।

यह टेस्ट मैच बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा। पहले दिन 56 ओवर फेंके जा सके थे। दूसरे दिन एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। तीसरे दिन 43.3 ओवरों का खेल ही हो सका और चौथे दिन 3.1 ओवर ही फेंके जा सके।

भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 462 रनों पर घोषित कर दी थी। जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन भोजनकाल से पहले बारिश के कारण खेल रुकने तक 3.1 ओवरों में तीन विकेट पर 111 रन बना लिए थे।

इमरुल कायेल 59 और शाकिब अल हसन 0 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे।

परिणाम के लिहाज से अब इस टेस्ट में कुछ नहीं रह गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493