फादर्स डे पर महेश भट्ट ने बेटियों का शुक्रिया अदा किया

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। परंपरा से उलट फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने फादर्स डे के मौके पर रविवार को अपनी बेटियों- पूजा, आलिया और शाहीन का शुक्रिया अदा किया।

अपनी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता बेटी पूजा के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए, भट्ट ने लिखा, “मेरे साथ ²ढ़ता से खड़े रहने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मेरी मदद करने के लिए पूजा को धन्यवाद!”

उन्होंने अपनी अन्य बेटियों अभिनेत्री आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की एक तस्वीर भी साझा की, “मेरे जीवन में खुशबू बिखेरने के लिए शाहीन और आलिया को धन्यवाद!”

महेश भट्ट ‘सड़क 2’ के साथ लगभग 20 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

विश्वेश फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘सड़क 2’ में आलिया, पूजा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493