‘फादर्स डे’ में जासूस की भूमिका में नजर आएंगे इमरान हाशमी

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी आगामी फिल्म ‘फादर्स डे’ में सूर्यकांत भांडे पाटिल की भूमिका में नजर आएंगे।

भांडे एक ऐसे जासूस जिन्होंने बिना पैसे लिए बच्चों के अपहरण से संबंधित 120 मामले सुलझाए थे।

इमरान ने ट्विटर पर सोमवार को इस फिल्म की घोषणा की। वह इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

उन्होंने लिखा, “सूर्यकांत भांडे पाटिल, जो भारत के शीर्ष जासूस हैं और जिन्होंने बच्चों के अपहरण संबंधी 120 मामलों को सुलझाया है, उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘फादर्स डे’ की घोषणा करने को लेकर उत्साहित हूं। शांतनु बागची निर्देशित, रितेश शाह लिखित और इमरान हाशमी फिल्म्स व मातरम फिल्म्स द्वारा निर्मित।”

फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

इमरान (39) फिलहाल ‘चीट इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493