फान-झोउ विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में

सुझोउ, 2 मई (आईएएनएस)। चीन के फान झेंगडोंग और झोउ यू की जोड़ी शनिवार को यहां जारी विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।

फान और झोउ ने सेमीफाइनल में जापान के केंता मात्सुदियारा और कोकी निवा को 4-0 से हराया। चीनी जोड़ीदारों ने यह मैच 11-6, 11-7, 11-6, 11-6 से जीता।

दूसरे सेमीफाइनल में चीन के जू जिन और झआंग जिके का सामना दक्षिण कोरिया के ली सांग सू और सियू ह्यून डियोक से होना है।

जू दूसरे विश्व खिताब के लिए प्रयासरत हैं। शुक्रवार को जू ने दक्षिण कोरिया की यांग हाए युन के साथ मिलकर मिश्रित युगल खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493