फार्मूला-ई : चौथे सीजन में सभी रेसों का प्रसारण करेगा सोनी इंडिया

मुम्बई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया (एसपीएन) ने शुक्रवार को कहा कि उसे एफआईए फार्मूला ई चैम्पियनशिप के चौथे सीजन के सभी मुकाबलों का प्रसारण अधिकार मिल गया है।

एपीएन के मुताबिक भारतीय उपमहाद्वीप में रेसों के टेलीकास्ट के अलावा वह इन रेसों के लिए डेडिकेटेड हाइलाइट्स प्रोग्राम का भी प्रसारण करेगा।

इस साल फार्मूला ई चैम्पियनशिप सीजन का आगाज हांगकांग में 2-3 दिसम्बर को होने वाले दो राउंड्स के मुकाबलों के साथ होगा।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया के स्पोर्ट्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस प्रमुख राजेश कौल ने इस अधिकार के मिलने पर खुशी जाहिर की। कौल ने कहा, “एफ-ई के माध्यम से हमने अपने स्पोर्ट्स ऑफरिंग को मजबूत किया है। एफ-ई के हमारी किट्टी में जुड़ने के साथ अब हम मल्टी-स्पोर्ट्स व्यूइंग कल्चर तक पहुंच गए हैं। एफ-ई मोटर स्पोर्ट्स का फ्यूचर है और मुझे उम्मीद है कि मोटर रेसिंग के प्रशंसक हमारे चैनल के माध्यम से शानदार रेसिंग का लुत्फ ले सकेंगे।”

मोटर स्पोर्ट्स के प्रशंसक हांगकांग से राउंड-1 का लाइव प्रसारण सोनी ईएसपीएन एसडी और सोनी ईएसपीएन एचडी चैनल्स पर दो दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे देख सकेंगे। साथ ही राउंड-2 का प्रसारण सोनी ईएसपीएन एसडी और सोनी ईएसपीएन एचडी चैनल्स पर तीन दिसम्बर को 12.30 से देख सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493