फार्मूला-1 : कव्यात सोच्चि में रेड बुल के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

सोच्चि, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। फार्मूला-1 चालक दानिल कव्यात ने कहा कि वह आगामी सोच्चि ग्रां प्री में अपनी रेड बुल टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आशावादी हैं।

समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट के अनुसार, कव्यात ने गुरुवार को कहा, “हमने कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यह इतना मायने नहीं रखता। आस्ट्रेलिया, बहरीन, चीन में हुई फार्मूला-1 रेसों में हम अच्छे फार्म में रहे।”

दो सप्ताह पहले ही चाइना ग्रां प्री में कव्यात ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

कव्यात ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले समय में सोच्चि में भी हमारे लिए एक टीम तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं रहा, लेकिन अब हमने ट्रैक पर आना शुरू कर दिया है और हम हर कोशिश कर रहे हैं और मेरा मानना है कि हम अच्छे अंकों के लिए संघर्ष कर सकते हैं।”

रूस के कार चालक ने कहा, “हम अपना अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और कार भी अच्छी फार्म में लग रही है।”

कव्यात को जुलाई, 2015 में हंगरी ग्रां प्री में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सत्र में पहली बार रशियन ग्रां प्री का आयोजन हो रहा है। इससे पहले सोच्चि में 2014 और 2015 में इसका आयोजन शीतकालीन सत्र में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493