बार्सिलोना, 12 मई (आईएएनएस)। मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हेमिल्टन स्पेनिश ग्रां प्री में रविवार को पोल पोजीशन के साथ शुरुआत करेंगे। उन्होंने शनिवार को हुए दूसरे अभ्यास सत्र में पहला स्थान हासिल किया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा विश्व विजेता हेमिल्टन ने एक घंटे 16.173 सेकेंड की समय सीमा के साथ पहला स्थान हासिल किया।
उनके टीम साथी वेल्टेरी बोटास ने एक घंटे 16.213 सेकेंड के साथ दूसरा और फरारी के सेबास्टियन वेटल ने एक घंटे 16.305 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हेमिल्टन ने कहा, “क्वालीफाइंग में काफी नजदीकी मामला रहा, लेकिन मैं इससे खुश हूं। मुझे इस पोल की जरूरत थी। मेरे पास एक भी पोल नहीं था।”
वेटल ने कहा, “मैं इससे खुश हूं। पहली दौड़ अच्छी नहीं थी लेकिन अंत के प्रदर्शन से मैं खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath