‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ बहुसांस्कृतिकता के कारण सफल : फ्रीडा

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्मकार फ्रीडा ली मॉक कहती हैं कि ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म फ्रेंचाइजी इसमें मौजूद बहुसांस्कृतिक कलाकारों की वजह से सफल है। फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में भारतीय अभिनेता अली फजल भी हैं।

विन डीजल और ड्वेन जॉनसन जैसे हॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी वाली ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ भारत में दो अप्रैल को रिलीज होगी। यह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।

फ्रीडा ने यहां सोमवार को दोनों देशों के मनोरंजन जगत के बीच बढ़ रहे सहयोग के बारे में आईएएनएस को बताया, “दर्शक अब राष्ट्रवादी नहीं रह गए हैं। यह एक सम्मान है कि आपके दर्शक वैश्विक हो गए हैं। मेरे ख्याल से भारत और हॉलीवुड के बीच तालमेल बढ़िया चल रहा है।”

फ्रीडा ने कहा, “उदाहरण के लिए ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ श्रृंखला इसके कलाकारों के बहुसांस्कृतिक होने की वजह से पुनर्जीवित और सफल हो गई है और इसलिए यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी हिट बन गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493