मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) से कहा है कि युवा खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार और फिक्सिंग से बचाने के लिए उन्हें इसके बारे में जागरूक करने की जरूरत है।
मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) से कहा है कि युवा खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार और फिक्सिंग से बचाने के लिए उन्हें इसके बारे में जागरूक करने की जरूरत है।
दो मीडिया संस्थानों बीबीसी और बजफीड ने टेनिस में फिक्सिंग का खुलासा किया है, जिसमें 16 पेशेवर खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
मरे ने गुरुवार को कहा कि युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग से बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया जा रहा है।
मरे ने कहा कि जब सट्टेबाज नए खिलाड़ी के सामने भारी भरकम रकम की पेशकश करते हैं तो युवा खिलाड़ियों का उनके जाल में फंसना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा, “मैं जब युवा था तभी इससे अच्छी तरह वाकिफ था। मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी देने की जरूरत है। उन्हें यह बताने की जरूरत है कि ऐसे हालात से कैसे बचा जाए।”
मरे ने अपने शुरुआती करियर की घटना को याद करते हुए कहा कि वह जब युवा थे जब उन्हें भी मैच फिक्स करने के लिए 200,000 डॉलर की पेशकश की गई थी।
टेनिस आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने मंगलवार को टेनिस अखंडता इकाई (टीआईयू) और विश्व टेनिस संघों के मैच फिक्सिंग की बात को नकराने पर उनका सर्मथन किया।
उन्होंने कहा, “हमने टूर्नामेंट की साख अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाए रखी है और हमारे पास भ्रष्टाचार रोधी तंत्र भी मौजूद है।”
उन्होंने कहा, “विश्व टेनिस के साथ मिलकर हमने डोपिंग रोधी, अनुशासत्मक, भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा पर कई नितियां बनाई हैं। आस्ट्रेलियन ओपन में हम किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाशत नहीं करेंगे।”
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सोमवार को कहा था कि 2007 में सैंट पीटर्सबर्ग में उनसे मैच हारने को कहा गया था। उन्होंने कहा था कि यह प्रत्यक्ष तौर पर उनसे नहीं लेकिन उनकी टीम से कहा गया था।
टूर्नामेंट को आयोजित कराने वाली कंपनी के महानिदेशक अलेक्जेंडर मेदवेदेव ने कहा कि 2007 सैंट पीटर्सबर्ग के आयोजकों का इस बात से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने सोमवार को कहा, “अगर यह घटना हुई भी हो तो इसका मतलब यह नहीं है कि आयोजक इसमें शामिल हो।”
उन्होंने कहा, “सट्टेबाज इंटरनेट के माध्यम से सक्रिय रहते हैं। मैं जोकोविच को जानता हूं और इसलिए समझता हूं कि उन्होंने इसके लिए मना किया। मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई उन्हें ऐसा प्रस्ताव भी दे सकता है।”
रूस टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शाहमिल तारपिश्चेव ने इस मामले पर कहा है कि उसे नहीं पता कि जोकोविच को मैच फिक्स करने का प्रस्ताव मिला था।
dharmpath.com dharmpath