जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इस सप्ताह दोस्ताना मैच में इंडोनेशिया का सामना फिजी से होगा।
इंडोनेशिया के कोच लुइस मिला ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच का आयोजन शनिवार को इंडोनेशिया के बाहरी क्षेत्र बेकासी में पेट्रियोट चंद्रबागा स्टेडियम में होगा।
कोच लुइस ने कहा, “हमें इस मैच के लिए फिजी के खिलाफ केवल 19 खिलाड़ियों की जरूरत है।”
इस मैच में तीसरी बार दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इंडोनेशिया और फिजी ने 1982 में विश्व कप क्वालीफायर में मैच खेला था और यह मैच ड्रॉ रहा था।
dharmpath.com dharmpath