फिजी में नए कैबिनेट ने शपथ ली

सुवा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेके बाइनीमारामा के नेतृत्व में गुरुवार को उनके नए कैबिनेट ने शपथ ली।

वोरेके 14 नवंबर को हुए आम चुनाव में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 13 मंत्रियों और आठ सहायक मंत्रियों ने स्टेट हाउस में गुरुवार को शपथ ली।

बाइनीमारामा के पास विदेश मामलों, आईतोकेई मामलों और चीनी उद्योग का मंत्रालय बरकरार है।

बाइनीमारामा के नेतृत्व में सत्तारूढ़ फिजीफर्स्ट पार्टी को बीते सप्ताह हुए चुनाव में 50.02 फीसदी वोट मिले थे और 51 सदस्यीय संसद में 27 सीटें मिली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493