फिजी में भारतवंशी का शव मिला

सुवा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिजी की लाबासा नदी में एक भारतीय मूल के व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौत की वजहों की जांच कर रही है।

फिजी टाइम्स ऑनलाइन ने पुलिस प्रवक्ता अतुनाइसा सोकोमुरी के हवाले से कहा है कि वासावुहू गांव के पास बच्चों ने मछली पकड़ने के दौरान इस शव को देखा।

सोकोमुरी ने बताया, “इस व्यक्ति के घरवालों ने रविवार को इसके लापता होने की रपट दर्ज कराई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493