फिजी में विंस्टन चक्रवात में मरने वालों की संख्या 10 हुई

सरकारी फिजी ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (एफबीसी) ने सोमवार को यह पुष्टि की।

फिजी के पश्चिम डिविजन के प्लानिंग अधिकारी सिटीवेनी टवागा के अनुसार, मारे गए सात लोग रा प्रांत, एक लौतोका सिटी और एक पर्यटन स्थल नाडी से है। 10वां मृतक कहां से है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विंस्टन ने शनिवार रात फिजी में तबाही मचाई। यह अपने साथ 320 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लेकर आया।

टवागा ने एफबीसी से पुष्टि की कि यसवास द्वीपसमूह के सात मछुआरे समुद्र में लापता हैं। ये मछुआरे शुक्रवार को समुद्र में गए थे और उसके बाद से ही उनका कोई अता-पता नहीं है।

फिजी ने 30 दिन के लिए प्राकृतिक आपदा घोषित कर दी है। चक्रवात के दौरान लगाया गया कर्फ्यू सोमवार सुबह हटा लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493