नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपनी छरहरी काया के लिए सराही गईं अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने कहा कि फिटनेस उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
फिटनेस के महत्व के बारे में पूछे जाने पर इलियाना ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “यह बहुत जरूरी है। मैं इस साल 30 साल की हो जाऊंगी, लेकिन मैं अभी भी कम उम्र की महसूस कर रही हूं। स्वस्थ्य रहना जरूरी है, इसलिए यह (फिटनेस) मेरे लिए प्राथमिकता बन गया है।”
फिल्म ‘बर्फी’ की अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने जीवन के आहार और जीवन शैली में परिवर्तन किया।
उन्होंने बताया, “मैंने खाने और जीवन शैली में थोड़ा बदलाव किया।”
इलियाना लगभग दो साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘रुसतम’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगी।
टीनू सुरेश देसा द्वारा निर्देशित फिल्म नौसेना अधिकारी के. एम नानावटी के वास्तविक जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।
अभिनेत्री को मिलन लुथ्रिया की आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ में भी देखा जाएगा। इसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
लुथरिया और भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘बादशाहो’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath