फिटनेस, सफलता एक-दूसरे से जुड़े : ऋतिक

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का मानना है किफिटनेस और सफलता एक-दूसरे से जुड़े हैं और सबकुछ दिमाग से करना पड़ता है।

ऋतिक ने यहां शुक्रवार को प्रसिद्ध स्तंभकार शोभा डे की बेटी अनिंदिता के फिटनेस ब्लॉग ‘रिस्की ऑन फिटनेस फूट एंड फैशन’ को लांच किया। उन्होंने कहा, “फिटनेस और सफलता एक-दूसरे से जुड़े हैं और यह सब दिमाग से चलता है। यह यहीं से शुरू होता है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप फिटनेस पर अपना दिमाग लगाते हैं तो आप सफलता हासिल करते हैं। अगर आप एकाग्रता से किसी चीज पर ध्यान देते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।”

ऋतिक आगामी फिल्म ‘काबिल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है, जबकि निर्माण राकेश रोशन ने किया है। इसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं।

‘काबिल’ 25 जनवरी, 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493