मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन आगामी फिल्म ‘फितूर’ में रौबदार भूमिका में नजर आएंगे।
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म में आदित्य राय कपूर, कैटरीना कैफ और तब्बू प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
सूत्र ने कहा, “फिल्म में अजय की भूमिका रौबदार और महत्वपूर्ण है। वह आदित्य के साथ इस तरह के एक दृश्य में नजर आएंगे।”
यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ से प्रेरित है और इसमें कैटरीना फिरदौस के किरदार में हैं, जबकि आदित्य नूर का किरदार निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath