फिनलैंड को 2018 यू-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी

पेरिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड के शहर टेम्पेरे को 2018 अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने बयान में कहा कि इस आयोजन के लिए टेम्पेरे एकमात्र दावेदार था।

फिनलैंड में इससे पहले राजधानी हेलसिंकी में दो बार विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा चुका है।

टेम्पेरे फिनलैंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने कहा है कि उसकी 203वीं काउंसिल की बैठक में स्पेन के शहर वेलेंसिया को 2018 आईएएएफ विश्व हाफ मैराथन चैम्पियनशिप की मेजबानी देने का फैसला किया गया है।

इसके अलावा आईएएएफ ने वर्ल्ड इंडोर टूर को 2017 में पांच जगहों पर कराने का फैसला किया है। अब यह जर्मनी के डुसेलडोर में भी आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493