फिनलैंड में आईपैड बैटरी में आग लगी

हेलसिंकी, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। फिनलैंड में रोवानेमी शहर के शॉपिंग सेंटर में एक आईपैड बैटरी में आग लग गई, जिसके बाद ग्राहकों को तुंरत सेंटर से बाहर निकाला गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक ग्राहक अपने दो साल पुराने आईपैड की बैटरी को बदलने के लिए शॉपिंग सेंटर स्थित एक दुकान में गया था। जिस वक्त दुकानदार बैटरी बदल रहा था, उसी समय उसमें आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि बैटरी के जलने से पूरे शॉपिंग सेंटर में धुआं फैल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493