फिर ग्वांगझू में शामिल होंगे पोलिन्हो

ग्वांगझू (चीन), 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर पोलिन्हो फिर से चीनी सुपर लीग क्लब ग्वांगझू एवरग्रांडे में शामिल होने जा रहे हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना और ग्वांगझू दोनों क्लबों ने उनके स्थानांतरण की घोषणा की है।

पोलिन्हो 11 माह पहले ही बार्सिलोना में शामिल हुए थे। ऐसे में वह एक बार फिर अपने पुराने क्लब ग्वांगझू में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, वह एक सीजन के लिए ऋण करार पर चीन के क्लब का हिस्सा बन रहे हैं।

इस ऋण करार में ग्वांगझू के पास सुपर लीग के मौजूदा चैम्पियन ग्वांगझू के पास पोलिन्हो को खरीदने का विकल्प भी शामिल है।

बार्सिलोना की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया, “एक सीजन के लिए पोलिन्हो के ऋण करार पर ग्वांगझू और पोलिन्हो ने सहमति जता दी है। इसमें चीनी क्लब के पास उन्हें खरीदने का विकल्प भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493