फिर मां बनने वाली हैं मेगन फॉक्स?

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन फॉक्स कथित तौर पर अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

मेगन फॉक्स सोमवार को लास वेगास में सिनेमाकॉन के रेड कार्पेट चलीं, और उसके बाद से ही उनकी गर्भवस्था की संभावना जताई जा रही है।

वेबसाइट ‘इऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, कई सुत्रों ने दावा किया है कि 29 वर्षीय अभिनेत्री मां बनने वाली हैं।

‘ट्रांसफॉर्मर्स’ की अभिनेत्री ने जब सिनेमाकॉन के रेड कार्पेट पर कदम रखा तो वह चुस्त पोशाक में नजर आईं, जिसमें उनका बढ़ा हुआ पेट साफ दिखाई दे रहा था। इस पर उनके प्रतिनिधि ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से अलग हुईं फॉक्स की यह गर्भवस्ता हैरान कर देने वाली है। उन्होंने शादी के पांच साल बाद, ‘असंगत मतभेदों’ का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दायर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493