फिलहाल वेलेपन का लुत्फ उठा रही हूं : रानी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह फिलहाल शादीशुदा और वेली (खाली) होने का आनंद उठा रही हैं।

रानी इस साल की शुरुआत में यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के प्रमुख आदित्य चोपड़ा संग परिणय सूत्र में बंध गईं।

रानी ने वॉग इंडिया के अगस्त, 2015 के संस्करण में दिए एक साक्षात्कार में शादी के बाद की अपनी जिंदगी, फिल्मों के चयन और भावी योजनाओं के बारे में बताया।

यह पूछे जाने पर कि भविष्य में स्वयं को फिल्म निर्माण-निर्देशन करता देखती हैं? जवाब में रानी ने कहा, “मुझे कुछ भी नहीं रोक रहा है। आदि (आदित्य चोपड़ा) कभी ना नहीं कहेंगे..वह अपने स्टूडियो में सबसे मेहनती बंदे हैं और रात में सबसे आखिर में ऑफिस से निकलते हैं। मैं कोई बचकानी या नादानी भरी फिल्म बनाकर या निर्देशन कर उनका और उनकी कंपनी का नाम खतरे में नहीं डालना चाहूंगी।”

रानी ने कहा, “मैं फिलहाल शादीशुदा और खाली होने का लुत्फ उठा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493