बेंगलुरू, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलिप्स लाइटिंग ने मंगलवार को बेंगलुरू में अपना ग्लोबल कस्टमर रिमोट ऑपरेशन सेंटर (आरओसी) खोलने की घोषणा की।
फिलिप्स लाइटिंग के दक्षिण एशिया के सीईओ, सुमित जोशी ने कहा, “हमारा नया ग्लोबल कस्टमर रिमोट ऑपरेशन सेंटर हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हमारे उन्नत ऑपरेशन सेंटर के जरिए हम उपभोक्ताओं को उनके कनेक्टेड ऑपरेशन में रियल टाइम डाटा विश्लेषण और आंतरिक जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं, जो उन्हें उनके बिजनेस को सुधारने में मदद करेगी।”
फिलिप्स लाइटिंग के मुख्य सूचना अधिकारी, कर्ट डे रूव ने कहा, “बेंगलुरू का बड़ा सॉफ्टवेयर टैलेंट पूल विश्व स्तर पर फिलिप्स लाइटिंग के ग्राहकों की सेवा के लिए ग्लोबल कस्टमर ऑपरेशन सेंटर के आधार के लिए इसे एक आदर्श स्थान बनाता है। इस सेंटर की स्थापना एक मील का पत्थर है और आईओटी के लिए लाइटिंग कंपनी के रूप में हमारी लीडरशिप स्थिति को और मजबूत करती है। हम अपने ग्राहकों के लिए मूल्यवान आंतरिक जानकारी जुटाकर डाटा सक्षम सेवाओं के माध्यम से कनेक्टेड लाइटिंग की दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट और हेड आशीष गुप्ताा ने कहा, “पूरी दुनिया में कनेक्टेड लाइटिंग ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने में मदद करने की इस पहल में फिलिप्स लाइटिंग के साथ भागीदार बनने से हम प्रसन्न हैं। दुनिया स्मार्ट और कनेक्टेड बन रही है, ऐसे में ऑटोमेशन कंपनियों को अपने वैश्विक ग्राहकों तक भारी लाभ पहुंचाने के लिए सक्षम बनाएगा।”
dharmpath.com dharmpath