रमल्लाह, 27 मई (आईएएनएस)। इजराइल की जेलों में अपनी मांगों को लेकर 800 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों ने 40 दिन की भूख हड़ताल को एक समझौते पर पहुंचने के बाद शनिवार को खत्म कर दिया।
एफे न्यूज के अनुसार, भूख हड़ताल को खत्म करने की सहमति एक समिति द्वारा की गई, जिसमें कई कैदियों के अलावा, हड़ताल के नेता और फतह के सदस्य मरवान बारघोती शामिल थे। इन्होंने इजराइल के जेल अधिकारियों और फिलिस्तीन के कैदियों के क्लब क्वादुरो फारेस के प्रमुख से पिछले 20 घंटे तक बातचीत की थी।
बंदियों और पूर्व बंदियों के एक आयोग के प्रवक्ता अकरम अल-अयसा ने कहा, समझौतों और अशकेलन जेल में भारी दबाव के बाद बारघोती और उनकी टीम के हड़ताल खत्म करने के समझौते पर सहमति के बाद लगभग 5 बजे इसे खत्म किया गया।
इजराइल की जेल सेवा ने एक बयान में बताया कि इजराइल, मानवीय रक्षा के लिए काम करने वाली रेडक्रॉस संस्था और फिलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण के बीच एक समझौते पर पहुंचने के बाद हड़ताल को खत्म किया गया। इस समझौते में कैदियों को प्रत्येक माह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए दूसरी यात्रा का वाहन फिलिस्तीन की सरकार द्वारा किया जाएगा।
द्विमासिक यात्रा की बहाली, एक व्यवस्था है जो पिछले साल तक कार्य करती थी, यह हड़ताल करने वालों की एक प्रमुख मांग थी। इस समझौते में एकांत कारावास, अत्याचार, चिकित्सा में की जा रही उपेक्षा और प्रशासन तक पहुंचने के लिए रोक के अलावा शिक्षा और चिकित्सा सेवा तक पहुंच न होने को खत्म करने का आह्वान किया।
इजराइल जेल अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के जेलों में सजा काट रहे 6500 में से 1,578 फिलिस्तीन कैदी भूख हड़ताल में शामिल थे, जो 40 दिन पहले शुरू हुई थी।
तब से, 18 हड़तालियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 750 से ज्यादा ने हड़ताल को छोड़ दिया था। इसके बाद हड़ताल के खत्म होने तक 834 कैदियों द्वारा इसे जारी रखा गया।
dharmpath.com dharmpath