फिलिस्तीन, मेक्सिको के राष्ट्रपतियों से मिले मोदी

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के आखिरी चरण में यहां फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो से द्विपक्षीय वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “फिलिस्तीन के साथ संबंधों पर जोर। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास से मुलाकात की।”

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो से भी द्विपक्षीय वार्ता की।”

इससे पहले, मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493