फिलिस्तीन से कूटनीतिक समझौता चाहता है इजरायली विपक्ष

जेरूसलम, 9 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल में 17 मार्च को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे जियोनिस्ट यूनियन ने अपना दृष्टिपत्र जारी कर दिया है, जिसमें फिलीस्तीन के साथ कूटनीतिक समझौते पर बल दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जियोनिस्ट यूनियन ने रविवार को तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में अपना दृष्टिपत्र जारी किया, जिसमें दो लक्ष्य रखे गए हैं। इनमें इजरायल के कूटनीतिक अलगाव को समाप्त करना और आवास की बढ़ती कीमतों को कम करना शामिल है।

इसाक हजरेग की लेबर पार्टी और पूर्व न्याय मंत्री तिजिपी लिवनी की हातनुआ पार्टी के गठबंधन जियोनिस्ट यूनियन ने अपने दृष्टिपत्र में कहा कि वे 2013 में बंद हो चुकी शांति वार्ता को दोबारा बहाल करने के लिए अरब लीग में शांति की पहल करेंगे।

40 पृष्ठों के दस्तावेज में यूनियन ने फिलिस्तीन के विसैन्यीकरण के साथ-साथ जेरूसलम को इजरायल की शाश्वस्त राजधानी के रूप में संरक्षित रखने का भी वादा किया है। इसमें इजरायल की संप्रभुता को बरकरार रखते हुए सभी धर्मो के लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता और पवित्र स्थलों तक पहुंचने का अधिकार देने की बात भी कही गई है।

जियोनिस्ट यूनियन के मुताबिक, “यह पहल इजरायल के मूल्यों को दर्शाती है, जो इजरायल और इसके पड़ोसी राष्ट्रों के साथ शांति और अच्छे संबंधों के आह्वान और यहूदी राष्ट्र के रूप में राज्य की स्पष्ट परिभाषा को जाहिर करती है।”

यूनियन ने इजरायल में बढ़ती महंगाई, खासकर आवास की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए आर्थिक योजना लागू करने का भी वादा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493