फिलीपींस ओबामा, दुतेर्ते की अनौपचारिक मुलाकात को लेकर आशावान

मनीला, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस सरकार अब राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते और उनके अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा के बीच एक अनौपचारिक मुलाकात की उम्मीद कर रही है। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को होने वाली औपचारिक बैठक ओबामा ने रद्द कर दी थी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दुतेर्ते ने सोमवार को लाओस रवाना होने से पहले ओबामा को ‘एक वेश्या की संतान’ कहा था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को होने वाली अधिकारिक बैठक रद्द कर दी थी।

फिलीपींस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चार्ल्स जोस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार की एक बैठक की अब भी संभावना हो सकती है। दोनों नेता लाओस में आसियान देशों के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

जोस ने एक साक्षात्कार में कहा कि बुधवार रात सम्मेलन के रात्रि भोज में ओबामा और दुतेर्ते के बीच मुलाकात की आशा की जा सकती है।

जोस ने विश्वास जताया कि कूटनीतिक विवाद का फिलीपींस और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “कई चीजें हैं, जो हमलोगों को एक साथ बांधकर रखती हैं, इसलिए हम आश्वस्त हैं कि हम अमेरिका के साथ अपनी दोस्ती, भागीदारी और सहयोग बनाए रख सकते हैं।”

फिलीपींस ने मंगलवार को दुतेर्ते की टिप्पणी से उत्पन्न तनाव को कम महत्व देने की कोशिश की। टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति को लक्षित कर की गई थी, क्योंकि ओबामा ने मादक पदार्थो के खिलाफ दुतेर्ते के आक्रामक अभियान की आलोचना की थी। इस अभियान में अबतक देश में 2500 लोग मारे जा चुके हैं।

दुतेर्ते ने मंगलवार को एक बयान जारी कर खेद जताया कि उनकी टिप्पणी को अमेरिकी राष्ट्रपति पर व्यक्तिगत हमले के रूप में समझा गया।

उन्होंने कहा कि सभी देशों, खास तौर पर दीर्घकालिक मित्र अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देते हुए एक स्वतंत्र विदेशी नीति बनाना उनकी सरकारी का मुख्य ध्येय है।

फिलीपींस प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के मुख्य सहयोगी देशों में एक है, जहां चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए ओबामा ने अमेरिकी विदेश नीति को नई दिशा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493