मनीला, 23 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस में ‘गोनी’ तूफान में अब तक कम से कम 10 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी रविवार को देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोनी तूफान ने शुक्रवार को फिलीपींस में दस्तक दी थी। तूफान की वजह से 12,800 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।
मरने वाले पर्वतीय प्रांत बेंग्वेट और इलोकोस नोर्ते के निवासी हैं।
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने कहा कि तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं।
इस तूफान को स्थानीय लोग इनेंग के रूप में जानते हैं। इसके मंगलवार तक फिलीपींस से चले जाने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath