फिलीपींस जेल से 158 कैदी फरार, 1 की मौत (लीड-1)

मनीला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस की जेल पर बुधवार सुबह बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद 158 कैदी जेल से फरार हो गए। इस दौरान जेल के एक सुरक्षाकर्मी की जान चली गई।

जेल अधिकारी पीटर बोंगट ने बताया कि बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग चार बजे उत्तरी कोटाबाटो प्रांत की जेल पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस जेल में 1,511 कैदी बंद हैं, जिनमें कई खूंखार अपराधी भी हैं, जो विद्रोही समूह बांग्समोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर से संबद्ध हैं। यह समूह अपनी गतिविधियां फिलीपींस के मिन्दनाओ द्वीप से संचालित करता है।

इस हमले में एक शख्स घायल हुआ है।

फिलीपींस दशकों से अलगाववादियों के कहर से जूझ रहा है।

मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) और अबू सयाफ जैसे संगठन हमला करते रहते हैं और फिरौती के लिए पर्यटकों का अपहण करते हैं।

हालांकि जेल हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलवार काले कपड़ों में थे और उनके पास हथियार थे। वे कुछ कैदियों को रिहा कराने के इरादे से आए थे।

बोंगट ने कहा कि कैदियों को दोबारा पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493