फिलीपींस : दुतेर्ते ने संयुक्त राष्ट्र छोड़ने की धमकी दी

मनीला, 21 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने प्रशासन के नेतृत्व में मादक पदार्थो के अवैध व्यापार के खिलाफ न्यायेत्तर लड़ाई की आलोचना किए जाने के बाद रविवार को अपने देश को संयुक्त राष्ट्र से अलग करने की धमकी दी।

दुतेर्ते ने कहा, “शायद हमें संयुक्त राष्ट्र से अलग होने के बारे में फैसला लेना पड़ेगा।”

उन्होंने साथ ही कहा कि वह चीन और अफ्रीकी देशों से एक अन्य वैश्विक संगठन बनाने के लिए कहेंगे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों द्वारा फिलीपींस की सरकार से मादक पदार्थो के अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए उठाए गए अपने विवादास्पद कदमों को रोकने की मांग करने के बाद दुतेर्ते ने यह चेतावनी दी है।

मई में दुतेर्ते के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से फिलीपींस द्वारा मादक पदार्थो के अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए उठाए गए कदमों के कारण 1,000 लोग जान गंवा चुके हैं।

दुतेर्ते ने उनकी आलोचनाओं को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र को ‘बेकार’ कहा।

भूख और आतंकवाद खत्म करने में संयुक्त राष्ट्र की ‘असफलता’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र, अगर तुम मेरे बारे में एक गलत बात कह सकते हो, तो मैं (तुम्हारे बारे में) दस कह सकता हूं।”

दुतेर्ते ने देश में मौत की सजा को बहाल करने का ऐलान किया है। चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह चुनाव जीतने के छह महीने के अंदर देश को मादक पदार्थो से मुक्त करा देंगे। चुनाव में उन्हें शानदार जीत मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493