फिलीपींस भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई

मनीला, 21 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या 22 हो गई है।

नागा प्रशासन के प्रवक्ता गैरी कबोट्जे ने उम्मीद जताई कि भूस्खलन होने के एक दिन बाद और भी लोगों को बचाया जाएगा।

कबोट्जे ने सिन्हुआ से कहा, “हमें उम्मीद है कि आज और भी ग्रामीणों को बचाया जाएगा।”

कबोट्जे ने कहा कि गुरुवार रात 12 बजे तक 22 शवों बरामद किए गए जबकि नौ लोगों को बचाया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 50 से अधिक घर जमींदोज हो गए थे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पीड़ितों ने चेतावनियों के बावजूद भूस्खलन क्षेत्रों से दूर जाने से इनकार कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493