फिलीपींस : महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने को नृत्य

मनीला, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने की मांग के लिए अभियान ‘वन बिलियन राइजिंग’ के तहत सैकड़ों महिलाओं ने यहां रविवार को बड़े पैमाने पर नृत्य का एक कार्यक्रम पेश किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लगभग 400 महिलाओं ने रिजल पार्क में सुबह 7.30 बजे नृत्य प्रारंभ किया। उनमें से अधिकांश ने ‘वन बिलियन राइजिंग’ की सुर्ख गुलाबी कमीज पहन रखी थी।

राजधानी के सभी इलाकों से आए लोग और देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों से आए छात्र इस कार्यक्रम में शरीक हुए।

2012 में अभियान की शुरुआत करने वाले नाटक ‘द वैजाइना मोनोलॉग्स’ के अमेरिकी लेखक ईव एंसलर भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए।

हालांकि कार्यक्रम में अधिकांश प्रतिभागी महिलाएं ही थीं, लेकिन कुछ पुरुष भी इसमें शामिल हुए जिनमें फिलीपीन्स कांग्रेस के सदस्य नेरी जेवियर कॉलमेनरेस भी शामिल थे।

रिजल पार्क में हुआ कार्यक्रम पिछले दिनों फिलीपीन्स में ‘वन बिलियन राइजिंग’ अभियान के तहत आयोजित किया गया कम से कम दूसरा कार्यक्रम था।

इससे पूर्व 10 फरवरी को सेबु शहर के कैपिटोल मैदान में दसियों हजार लोगों ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ लड़ाई को गति देने के मकसद से नृत्य किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493