फिलीपींस में तूफान मेलर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

मनीला, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस में तूफान मेलर के कहर से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समिति (एनडीआरआरएमसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरआरएमसी के मुताबिक, तूफान प्रभावित क्षेत्रों से बुधवार से अभी तक कुल 7,42,991 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। तूफान की वजह से हुई विभिन्न घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए हैं।

तूफान की वजह से बिजली एवं संचार लाइनें बाधित हो गईं। सड़कें व पुल टूट गए और विमानों तथा जहाजों के संचालन पर रोक लगा दी गई।

प्रशासन का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में कुछ महीनों का समय लगेगा।

खराब मौसम की वजह से सोमवार से कुल 130 घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं। खराब समुद्री स्थितियों की वजह से शुक्रवार से 73 यात्री, सात जहाज और 12 मोटर बैंक फंसे हुए हैं।

तूफान की वजह से बुनियादी ढांचे और कृषि को अनुमानित रूप से 1.9 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।

फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफान आते हैं। साल 2013 में तूफान हेयान के कारण देश में 6,300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493